Breaking News

खुटार पुलिस ने पकड़ा फर्जी दरोगा, किराए के मकान में डेढ़ साल से बना रहा था रौब।

खुटार पुलिस ने पकड़ा फर्जी दरोगा, किराए के मकान में डेढ़ साल से बना रहा था रौब।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना खुटार पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो करीब डेढ़ वर्ष से नकली दरोगा बनकर इलाके में रौब जमा रहा था। पकड़े गए युवक की पहचान गौरव शर्मा निवासी मथुरा के रूप में हुई है।

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र और उ0नि0 अनुज चौधरी की टीम सोमवार देर रात पूरनपुर रोड स्थित फ्लावर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार UP 85 BY 4492 को रोककर जांच की।

कार के अंदर पीछे उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी मिली और आगे पुलिस कैप रखी हुई पाई गई, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गौरव शर्मा पुत्र राकेश शर्मा, निवासी जनकपुरी महोली रोड, मथुरा बताया। उसने दावा किया कि उसके पिता सब इंस्पेक्टर हैं और वह खुटार में संजय त्रिपाठी के मकान में डेढ़ साल से किराए पर रह रहा है।

गौरव ने स्वीकार किया कि वह कभी-कभी दरोगा की वर्दी पहनकर रौब दिखाने, टोल टैक्स से बचने और शौक के कारण वर्दी का इस्तेमाल करता था।

थाना खुटार पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान गाड़ी पर ‘पुलिस’ लिखा देखकर कार रोकी गई। पूछताछ में पता चला कि युवक नकली दरोगा है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …