Breaking News

बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुलिस अधीक्षक की टीम चमकी, फाइनल में दर्ज की शानदार जीत।

बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुलिस अधीक्षक की टीम चमकी, फाइनल में दर्ज की शानदार जीत।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जी.एफ. कॉलेज, शाहजहांपुर में सोमवार को पुलिस बैडमिंटन क्लब और जी.एफ. कॉलेज बैडमिंटन क्लब के बीच एक भव्य बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 8 टीमों (दोनों क्लबों से 4-4 टीम) ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पुलिस बैडमिंटन क्लब की ही दो टीमों के बीच खेला गया।

टीम-1: पुलिस अधीक्षक एवं कोच अतुल

टीम-2: कांस्टेबल संतोष एवं कांस्टेबल राहुल

फाइनल मैच में शानदार तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक और कोच अतुल की टीम ने विपक्षी टीम को 21-16 और 21-15 के सेट अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम को जिला सचिव एवं क्रीड़ा अधिकारी प्रो. फ़याज़ अहमद द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक, प्रो. सैयद अनीस अहमद, प्रो. सैयद अली, प्रो. मोहम्मद सलीम ख़ां, प्रो. कामरान हुसैन, प्रो. मोहम्मद साजिद ख़ान सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहाँ खिलाड़ियों ने खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!