Breaking News

एम.ए. भूगोल के विद्यार्थियों का पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न।

एम.ए. भूगोल के विद्यार्थियों का पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न।

ओड़िशा में विभिन्न ऐतिहासिक व भौगोलिक स्थलों का किया अध्ययन।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। मां खण्डवारी पी.जी. कॉलेज, चहनियां के तत्वावधान में एम.ए. भूगोल तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शनिवार को सकुशल संपन्न हो गया। यात्रा से लौटे विद्यार्थियों ने अपने अनुभव और प्राप्त जानकारियाँ अन्य छात्रों के साथ साझा कीं।

यात्रा का शुभारंभ 10 नवंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन द्वारा हुआ। ओड़िशा पहुंचने के बाद सबसे पहले विद्यार्थियों ने चार धामों में से एक श्री जगन्नाथ धाम, पुरी में दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात छात्रों ने देश की प्राचीन कला व स्थापत्य का अद्भुत उदाहरण कोणार्क सूर्य मंदिर, चंद्रभागा बीच का सूर्यास्‍त, भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर, नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क, तथा गोल्डन बीच पुरी सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने—

जगन्नाथ मंदिर की ऐतिहासिक कलाकृतियों,

लिंगराज मंदिर के प्राचीन पत्थर शिल्प,

नंदनकानन जू में दुर्लभ जीव-जंतुओं,

समुद्री तटों की भौगोलिक संरचना का गहराई से अध्ययन किया।

छात्रों ने कहा कि यह यात्रा न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि भूगोल विषय के व्यावहारिक स्वरूप को समझने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुई।

यात्रा 15 नवंबर को सकुशल महाविद्यालय वापस पहुंची। मां खण्डवारी पी.जी. कॉलेज बड़े शैक्षणिक भ्रमणों के लिए जाना जाता है। प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी के नेतृत्व में यह 17वीं बड़ी शैक्षणिक यात्रा थी। इससे पूर्व कॉलेज द्वारा आगरा, मथुरा, जगन्नाथ पुरी, जम्मू, रामेश्वरम, तिरुपति, चेन्नई, कन्याकुमारी, द्वारिकापुरी आदि स्थानों पर 100 से 200 विद्यार्थियों के साथ अध्ययन यात्राएँ कराई जाती रही हैं।

डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी, अवनीश सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अरबिंद सिंह, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. हेमंत चौरसिया, डॉ. राधाकांत पाठक, डॉ. बिनोद श्रीवास्तव, अनीश कुमार, संतोष सिंह, राघवेंद्र मिश्र, आलोक सिंह, अरुण गुप्ता, प्रज्ञा सिंह, आयुषी, अनुराधा, प्रीति, विशाल, सत्यम आदि उपस्थित रहे।

यात्रा के सफल आयोजन पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों व शिक्षकों को आशीर्वाद दिया और भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक भ्रमण जारी रखने की बात कही।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!