Breaking News

कासगंज: सीओ ने किसान यूनियन पदाधिकारी की गाड़ी का किया चालान।

सीओ ने किसान यूनियन पदाधिकारी की गाड़ी का किया चालान।

अवैध हूटर और बोर्ड लगाकर सवारियां ढोने पर हुई कार्रवाई।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र में सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने भारतीय किसान यूनियन (किसान) के तहसील अध्यक्ष की स्कॉर्पियो गाड़ी का चालान किया। यह कार्रवाई वाहन पर अवैध हूटर और संगठन का बोर्ड लगाए जाने के साथ सवारियां ढोने के आरोप में की गई।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को सीओ पटियाली संदीप वर्मा क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के राम छितौनी गांव के पास एक स्कॉर्पियो (संख्या – UP14 DC 4721) संदिग्ध हालत में पाई गई। वाहन पर “भारतीय किसान यूनियन (किसान)” का बोर्ड लगा था और उस पर हूटर भी लगाया गया था।

वाहन की जांच करने पर पाया गया कि स्कॉर्पियो से सवारियां ढोई जा रही थीं। इस पर सीओ संदीप वर्मा ने नियमों का उल्लंघन मानते हुए तत्काल वाहन का ₹20,000 का चालान कर दिया।

सीओ संदीप वर्मा ने इस दौरान कहा कि बिना अनुमति किसी भी वाहन पर हूटर, सायरन या विशेष प्रतीक का प्रयोग कानूनन अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!