Breaking News

कासगंज: एकता के संदेश के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा।

एकता के संदेश के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अमापुर विधानसभा क्षेत्र में एकता और राष्ट्रभावना का संदेश देते हुए लंबी पदयात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा झंडा थामे “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाते नजर आए।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वहितकारी इंटर कॉलेज जसुपुरा में दीप प्रज्वलन और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 574 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी थी। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक सत्ता में रहते हुए अन्य दलों ने वंशवाद और स्वार्थ की राजनीति की, जबकि भाजपा सरकार ने आमजन तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाने का काम किया है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती केवल एक आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्र एकता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जाति-पांति से ऊपर उठकर देशहित में एकजुट होकर काम करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

पदयात्रा जसुपुरा से शुरू होकर वारानगर, वनुपुर, अमापुर होते हुए आनंदपुर गांव में संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री राजवीर भल्ला, ओबीसी आयोग सदस्य महेंद्र सिंह राणा, भाजपा नेता केतसिंह वर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ, ललित सोलंकी, मनोज चौहान, बृजेश वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, आईटी जिला सह प्रमुख अजय शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पदयात्रा के समापन पर भाजपा नेताओं ने एकता और देशभक्ति का संदेश देते हुए सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!