Breaking News

बांगरमऊ में मनाई गई सरदार पटेल की 150वीं जयंती, एकता यात्रा के साथ गूंजा जनसमर्थन।

बांगरमऊ में मनाई गई सरदार पटेल की 150वीं जयंती, एकता यात्रा के साथ गूंजा जनसमर्थन।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बांगरमऊ नगर में भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के किरन पेट्रोल पंप से विधायक श्रीकांत कटिहार की अगुवाई में किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों — नाना मोती, रहा कल्याणी नदी मार्ग होते हुए बाईपास पर पहुंची, जहां जिले के सांसद साक्षी महाराज तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद यात्रा पटेल चौराहा पहुंची, जहां सांसद साक्षी महाराज, विधायक श्रीकांत कटिहार और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात यात्रा ठाकुर जसा सिंह स्मारक स्थल पहुंची, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के अंत में श्याम कला रिजॉर्ट, बांगरमऊ में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने एकता, अखंडता और देशभक्ति के उनके संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!