Breaking News

चंदौली के वसीम अहमद का श्रीलंका दौरे के लिए चयन, अंतरराष्ट्रीय T20 में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व।

चंदौली के वसीम अहमद का श्रीलंका दौरे के लिए चयन, अंतरराष्ट्रीय T20 में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। जिले के करवत, मुगलसराय निवासी वसीम अहमद पुत्र श्री अब्दुल जलील ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। वसीम का चयन पहला क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय T20 मैच के लिए बतौर बैटिंग विकेटकीपर किया गया है। यह टूर्नामेंट 13 से 17 नवंबर 2025 तक श्रीलंका के कोलंबो स्थित स्काई स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेला जाएगा।

वसीम अहमद ने बताया कि चंदौली से केवल उन्हीं का चयन हुआ है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा — “मैं पूरी निष्ठा और मेहनत से खेलकर देश और अपने जिले का नाम रोशन करूंगा।”

वसीम पिछले 18 वर्षों से क्रिकेट खेल रहे हैं और कई वर्षों तक उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में वे बांग्लादेश दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर बांग्लादेश टीम को पराजित किया था।

हालांकि, इस बार श्रीलंका जाने के लिए उन्हें अभी तक किसी प्रकार की आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है। बावजूद इसके, वसीम ने हिम्मत नहीं हारी और अपने दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की मिसाल कायम की है।

स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रेमियों में वसीम के चयन से खुशी की लहर है। सभी ने वसीम अहमद को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल चंदौली बल्कि पूरे भारत के लिए सम्मान की बात है।

वसीम 12 नवंबर को चेन्नई एयरपोर्ट से श्रीलंका के लिए रवाना होंगे। उनकी इस उपलब्धि से जिले के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!