Breaking News

शाहजहांपुर में निकला भव्य यूनिटी मार्च, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित हजारों लोग हुए शामिल।

शाहजहांपुर में निकला भव्य यूनिटी मार्च, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित हजारों लोग हुए शामिल।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रविवार को शाहजहांपुर में यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन किया गया। यह मार्च खिन्नी बाग रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गधियाना पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर महापौर अर्चना वर्मा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, सहकारिता बैंक अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और हजारों नागरिक शामिल हुए।

मार्च के दौरान लोगों ने “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” और “एकता अमर रहे” जैसे नारों से पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर वक्ताओं ने कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही देश की अखंडता और एकता को बनाए रखा जासकता है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!