Breaking News

सहसवान में एसपीएल टूर्नामेंट सीजन-5 का सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने फीता काटकर एवं बल्लेबाजी कर किया उद्घाटन।

सहसवान में एसपीएल टूर्नामेंट सीजन-5 का भव्य शुभारंभ।

सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने फीता काटकर एवं बल्लेबाजी कर किया उद्घाटन।

युवाओं में खेल भावना जगाने की कही बात।

सहसवान (बदायूं)। सहसवान क्षेत्र के प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय मैदान में सोमवार को सहसवान प्रीमियर लीग (एसपीएल) डे टूर्नामेंट सीजन-5 का भव्य शुभारंभ धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने फीता काटकर और बल्लेबाजी कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शाहिद अली खान का एसपीएल कमेटी के पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से गर्मजोशीपूर्वक स्वागत किया तथा उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शाहिद अली खान ने कहा कि — “ऐसी प्रतियोगिताएं केवल खेल तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि यह युवाओं को एक नई दिशा, ऊर्जा और अनुशासन सिखाती हैं। खेल ही वह माध्यम है जो समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।”

उन्होंने आगे कहा कि सहसवान जैसे कस्बे में इस स्तर की नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन यह साबित करता है कि यहाँ के युवा प्रतिभाशाली और ऊर्जावान हैं।

“युवा अगर खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें, तो वह जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। मैं एसपीएल जैसी प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई देता हूँ जो समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और भाईचारे की मिसाल पेश कर रहे हैं।”

शाहिद अली खान ने खिलाड़ियों से कहा कि सच्चा खिलाड़ी वही है जो अनुशासन, समर्पण और ईमानदारी से खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाए। उन्होंने युवाओं से नशा और नकारात्मक संगत से दूर रहने, शिक्षा और खेल दोनों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस मौके पर एसपीएल कमेटी के सदस्य शाज़ेब खान, हसन मुख्तियार, काशिफ अली खान, वसीम खान, क़ासिद खान, मुनीर बाबू, शादाब, शाज़ खान, प्यारे मेंबर, जाकिर मेंबर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

मैदान पर दर्शकों ने उद्घाटन मैच का भरपूर आनंद लिया और खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!