Breaking News

कासगंज में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप।

कासगंज में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में दबंगई का खुला प्रदर्शन देखने को मिला, जहां एक जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने अवैध असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की गूंज से इलाके में सनसनी फैल गई, हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, यह मामला थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर का है। स्थानीय निवासी विजयपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी भूमि को लेकर प्रताप सिंह नामक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। मामले में न्यायालय ने 6 अक्टूबर को विजयपाल के पक्ष में आदेश जारी किया था। इसके बावजूद प्रताप पक्ष ने अदालत के आदेश की अवहेलना करते हुए रविवार रात करीब 11 बजे कब्जे की नीयत से दीवार गिराने की कोशिश की।

विजयपाल के अनुसार, प्रताप सिंह के बेटे अरविंद, भूपेंद्र, मोनू उर्फ सोनू, भूरे और अमित अवैध हथियारों और धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे और दीवार गिराने लगे। जब विजयपाल और उनके परिजनों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पांच राउंड फायरिंग कर दी। पीड़ित पक्ष ने किसी तरह बचकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में दोबारा भय और अराजकता का माहौल न बन सके।

प्रार्थना पत्र 

बाइट- विजय पाल, पीड़ित

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!