Breaking News

एक माह से लापता रोहित का नहीं लगा सुराग, पत्नी ने लगाया अपहरण का आरोप — पुलिस प्रशासन मौन।

एक माह से लापता रोहित का नहीं लगा सुराग, पत्नी ने लगाया अपहरण का आरोप — पुलिस प्रशासन मौन।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। बबुरी कस्बा निवासी रोहित केशरी (पुत्र विनोद केशरी) पिछले एक माह से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं, लेकिन अब तक पुलिस उनके संबंध में कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। इस घटना को लेकर परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित 27 सितंबर से लापता हैं। परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना उसी दिन स्थानीय थाना पुलिस को दी गई थी। इसके बावजूद एक माह से अधिक समय बीत जाने पर भी न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी हो सकी है।

बुधवार को रोहित की पत्नी पूजा, अपनी छोटी बेटी पूर्वी और परिजनों के साथ बबुरी थाने पहुंची। उसने पुलिस पर गंभीरता न बरतने का आरोप लगाते हुए पति के अपहरण की आशंका जताई। पूजा ने कहा कि “मेरे पति के साथ कोई अनहोनी हुई है, लेकिन पुलिस आंख मूंदे बैठी है।”

अपनी व्यथा बताते हुए पूजा बार-बार फफक पड़ी। उसने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाएगी। परिजनों ने पुलिस से रोहित की शीघ्र बरामदगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!