Breaking News

पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर मां गंगा की भव्य महाआरती के साथ मनी देव दीपावली — 21 हजार दीपों से जगमगाया बलुआ घाट।

पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर मां गंगा की भव्य महाआरती के साथ मनी देव दीपावली — 21 हजार दीपों से जगमगाया बलुआ घाट।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर बुधवार की शाम देव दीपावली का पर्व पूरे क्षेत्र में भव्य रूप से मनाया गया। मुख्य आयोजन बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मां भागीरथी गंगा तट पर हुआ, जहां हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए और गंगा तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने वैदिक ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच गंगा में दीपदान कर किया। बलुआ बाजार और गंगा घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था। घाट पर सजी लाइटिंग और दीपों की लौ से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

लगभग 21 हजार दीपों से पूरा घाट आलोकित रहा। गंगा सेवा समिति के कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ आयोजन में जुटे रहे।

बटुकों द्वारा की गई गंगा की भव्य महाआरती करीब एक घंटे तक चली, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भावविभोर होकर शामिल हुए।

आयोजक गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल और भाजपा नेता अखिलेश अग्रहरी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दूर-दराज से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

घाट की सुरक्षा व्यवस्था की कमान बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने संभाली।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा —

“कार्तिक पूर्णिमा अत्यंत पवित्र दिवस है। आज पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर देव दीपावली मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

यह घाट आस्था का प्रतीक है, जहाँ मां गंगा की धारा सदैव सन्निकट रहती है। दीपक हमारे कर्मों के साक्षी हैं और जीवन में प्रकाश, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं।” उन्होंने आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पूर्व जिला जज मनोज सिंह, प्रमुख अरुण जायसवाल, डॉ. अजय सिंह, योगेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह, प्रधान आशुतोष सिंह, राजेन्द्र पांडेय, संकठा राजभर, राकेश जायसवाल, एडवोकेट जगदीश सिंह, अभिमन्यु मिश्रा, जुगनू पासवान आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश कुशवाहा, स्वागत भाषण अध्यक्ष दीपक जायसवाल और संचालन अरविंद पांडेय ने किया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!