Breaking News

कासगंज सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।

कासगंज सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जिले के गंजडुंडवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय महिला सीमा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे गंजडुंडवारा सीएचसी लेकर पहुँचे थे। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई, जिसमें उसने एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नाराज़ परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बाइट- प्रशांत शर्मा, मृतक महिला का परिजन।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …