Breaking News

कोचिंग जाने के बहाने दोस्तों संग निकला किशोर, सड़क हादसे में दर्दनाक मौत — घर में मचा कोहराम।

कोचिंग जाने के बहाने दोस्तों संग निकला किशोर, सड़क हादसे में दर्दनाक मौत — घर में मचा कोहराम।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। जनपद के पीडीडीयू नगर क्षेत्र के शाहकुटी निवासी आसिफ (17 वर्ष) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि आसिफ सोमवार को अपनी मां से कोचिंग जाने की बात कहकर दोस्तों के साथ स्कूटी से बनारस घूमने चला गया था, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आसिफ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, शाहकुटी निवासी आसिफ रविवार को अपने सात दोस्तों के साथ एक स्कूटी और एक बाइक से वाराणसी गया था। सभी रविनगर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र थे। स्कूटी आसिफ चला रहा था, उसके साथ शिवम, कुणाल और आदित्य बैठे थे, जबकि अन्य तीन साथी बाइक से पीछे चल रहे थे।

जैसे ही वे मोहनसराय के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर से एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार शाम करीब 4 बजे उसने दम तोड़ दिया।

शाम करीब 7 बजे जैसे ही शव कफन में लिपटकर नारायणपुर स्थित पैतृक आवास पहुंचा, घर में चीख-पुकार मच गई। पिता फिरोज खान, मां जमीला बेगम और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है, हर किसी की आंखें नम हैं।

मृतक का फाइल फोटो 

🕊️ “सड़क पर रफ्तार ने छीनी मासूम की जिंदगी — सतर्कता ही सुरक्षा है।”

(राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे – सच्ची खबर, सही अंदाज़ में)

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!