Breaking News

कासगंज: जमीनी विवाद में युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप।

कासगंज: जमीनी विवाद में युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप।

रिपोर्ट: जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद के अलीपुर दादर गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की मां ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।

पीड़िता ने बताया कि उसका बेटा पुष्पज खेत पर काम कर रहा था, तभी गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल पुष्पज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अब तक केवल एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया जा सका है। बाकी तीन आरोपी अब भी फरार हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दबंग पक्ष की ओर से लगातार उसे धमकियां मिल रही हैं, जिससे परिवार दहशत में है। महिला ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उसे न्याय दिलाया जाए।

प्रार्थना पत्र 

बाइट -सुषमा, मृतक युवक की मां।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!