Breaking News

बलरामपुर में घर में घुसकर मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 16 नामजद, 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार।

बलरामपुर में घर में घुसकर मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 16 नामजद, 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार।

रिपोर्ट – गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत सेखुईया गांव में घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि 16 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल एक्शन लिया।

पुलिस के अनुसार, वादी सियानंद पुत्र मनीराम निवासी सेखुईया ने 25 अक्टूबर 2025 को कोतवाली नगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस दौरान सूर्यभान और अंकित वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल और बोलेरो गाड़ी को भी नुकसान पहुँचाया।

इस संबंध में मुकदमा संख्या 267/25 धारा 191(2), 191(3), 333, 115(2), 352, 351(3), 117(2), 118, 324(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त सुमित सिंह उर्फ पुत्तन सिंह पुत्र सीताराम सिंह और सुनील सिंह पुत्र सीताराम सिंह को बलरामपुर रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

इससे पहले, इसी मामले में एक अन्य नामजद अभियुक्त हवलदार सिंह पुत्र राजेश्वरी सिंह को पुलिस ने 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि वादी और आरोपी दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों पक्षों के बीच जमीन पर पुआल रखने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में झगड़े में बदल गया। आरोपियों ने उसी दौरान वादी पक्ष के घर में घुसकर हमला किया था।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि शेष नामजद और अज्ञात अभियुक्तों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Byte – विकास कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!