Breaking News

फैजगंज बेहटा में किन्नर के घर डकैती डालने वाले नौ डकैत गिरफ्तार, दो घायल।

फैजगंज बेहटा में किन्नर के घर डकैती डालने वाले नौ डकैत गिरफ्तार, दो घायल।

बदायूं। जनपद बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किन्नर के घर में डकैती डालने वाले नौ डकैतों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो डकैत घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सात दिन पहले फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक किन्नर के घर डकैती की घटना हुई थी। मुखबिर की सूचना पर गंगोली तिराहे के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी डकैतों को काबू कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 700 ग्राम सोना, 2 किलो 200 ग्राम चांदी, 8 लाख 35 हजार रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद किए गए हैं। बताया गया है कि डकैतों ने वारदात के दौरान परिवार को बंधक बनाकर जेवर और नकदी लूटी थी।

सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं, जो कई जिलों में डकैतियों को अंजाम दे चुके हैं।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!