Breaking News

कासगंज में फिर जलने लगी पराली, प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे किसान।

कासगंज में फिर जलने लगी पराली, प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे किसान।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश और प्रतिबंध के बावजूद खेतों में पराली जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही आग लगने का खतरा भी बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कासगंज की पटियाली तहसील क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास पराली जलाने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फसल कटाई के बाद किसान खेतों की सफाई के लिए पराली में आग लगा रहे हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों में धुआं फैल गया है।

प्रशासन ने पहले भी पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। कई किसानों पर जुर्माना और मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भी यह प्रवृत्ति नहीं रुक रही है। पराली जलाने से न केवल मिट्टी की उर्वरता घटती है, बल्कि पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ता है।

स्थानीय प्रशासन ने दोबारा सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि पराली जलाने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों को निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपे।

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, …