Breaking News

बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से पिता-पुत्र की मौत, बैलगाड़ी समेत दोनों बैल भी मरे।

बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से पिता-पुत्र की मौत, बैलगाड़ी समेत दोनों बैल भी मरे।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के ललिया थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बैलगाड़ी से चारा भरने के लिए खेतों की ओर जा रहे थे, तभी बैलगाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौके पर ही डूबकर मृत्यु हो गई।

मृतकों की पहचान 60 वर्षीय सहज राम और उनके 24 वर्षीय पुत्र भोलाराम उर्फ दीपक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग सात बजे दोनों खेतों की ओर निकले थे। लौटते समय तालाब किनारे बना संकरा और गड्ढों से भरा रास्ता हादसे का कारण बन गया। बताया गया कि बैलगाड़ी का पहिया फिसलने से वह तालाब में जा गिरी, जिससे पिता-पुत्र और दोनों बैल डूब गए।

ग्रामीणों ने शोर सुनकर तालाब की ओर दौड़ लगाई और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही ललिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए गए।

ग्रामीणों ने बताया कि बैलगाड़ी पूरी तरह तालाब में डूब गई थी। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक सहज राम के दो पुत्र हैं—भोलाराम और स्वामीनाथ। स्वामीनाथ मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं, जबकि भोलाराम अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। भोलाराम के दो छोटे बच्चे हैं।

घटना की जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love

Check Also

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपे।

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, …