Breaking News

चंदौली में मुख्य अग्निशमन अधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, शिकायतकर्ता ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात।

चंदौली में मुख्य अग्निशमन अधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, शिकायतकर्ता ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात।

संवाददाता – घूरेलाल कन्नौजिया 

चंदौली। चंदौली के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। हाल ही में सीएफओ कार्यालय के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकवाने वाले शिकायतकर्ता ने अब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता नीरज यादव, निवासी घोरावल (जनपद सोनभद्र) ने उपमुख्यमंत्री को दिए पत्र में बताया कि उन्होंने शहाबगंज क्षेत्र में क्लिनिक खोलने के लिए अग्निशमन विभाग से एनओसी हेतु आवेदन किया था। इस प्रक्रिया के दौरान उनसे पैसे की मांग की गई। उन्होंने बताया कि बातचीत के बाद 25 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी।

नीरज यादव ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम, वाराणसी से की। टीम ने जांच के दौरान सीएफओ कार्यालय के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उस समय मुख्य अग्निशमन अधिकारी एक बैठक में शामिल होने गए थे।

शिकायतकर्ता का कहना है कि विभाग में अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने की प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित की गई है।

नीरज यादव ने उपमुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शिकायत की पूरी जानकारी लेते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!