Breaking News

भाईयों की लंबी उम्र की कामना के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा और भैया दूज, बहनों ने रखा व्रत।

भाईयों की लंबी उम्र की कामना के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा और भैया दूज, बहनों ने रखा व्रत।

सैयदराजा (चंदौली)। आदर्श नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण अंचलों में बुधवार को भैया दूज और गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई गई। प्रातः से ही बहनें भाइयों की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखकर पूजा अर्चना में शामिल हुईं।

महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन जी का चौका स्थापित किया और पूजा सामग्री जैसे धूपबत्ती, नारियल, सिंदूर, हल्दी, घी आदि के साथ पहुँचकर भाईयों के दीर्घायु की कामना की। पूजा के दौरान गोवर्धन की कहानियाँ और उनके पुण्य कार्यों की गाथाएँ सुनाई गईं, जिससे पारंपरिक लोक संस्कृति और आस्था का संदेश फैला।

अति प्राचीन काली मंदिर के मुख्य पुजारी पं. जवाहर पाण्डेय उर्फ लोटन बाबा ने बताया कि जब इंद्र के आतंक से गोकुलवासियों में भय व्याप्त हुआ, तब भगवान श्रीकृष्ण ने सभी गोकुलवासियों को गोवर्धन पर्वत के पास जाने और उसकी पूजा करने का निर्देश दिया। इस पूजा से लोगों को सुख, समृद्धि और सुरक्षा का अनुभव हुआ। तभी से बहनें हर वर्ष व्रत रखकर भाईयों की लंबी उम्र और मंगल भविष्य की कामना करती हैं।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!