Breaking News

बंदियों को मिला नया हुनर — सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वितरित किए कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र।

बंदियों को मिला नया हुनर — सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वितरित किए कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विष्णु कुमार शर्मा के निर्देश पर सोमवार को जिला कारागार शाहजहांपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विषय “प्ली बारगेनिंग एवं कौशल विकास योजना” रहा।

शिविर की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (तृतीय) ओमप्रकाश मिश्र ने की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कारागार में बंदियों को विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षणों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे रिहाई के बाद रोजगार योग्य बन सकें और समाज की मुख्यधारा से पुनः जुड़ सकें।

उन्होंने प्ली बारगेनिंग (दोष स्वीकारोक्ति के बदले सजा में राहत) के प्रावधानों पर भी विस्तृत जानकारी दी, जिससे बंदियों को कानूनी अधिकारों की समझ हो सके।

जे.जे. एजुकेशन एकेडमी, बंडा के डायरेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि यह योजना भारत सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है। इस योजना के तहत प्रतिभागियों को मुफ्त प्रशिक्षण और प्रमाणन दिया जाता है।

इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक मिजाजी लाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लोक अदालत लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया। शिविर में ट्रेनर आकाश वर्मा और पुष्प राज उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओमप्रकाश मिश्र द्वारा 32 बंदियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!