Breaking News

दिवाली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तीन किराना दुकानों से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद।

दिवाली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तीन किराना दुकानों से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। दिवाली से पहले सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिले में पुलिस प्रशासन ने अवैध पटाखों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इसी क्रम में जलालाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी ग्रामीण भवरे दीक्षा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ गोपाल नगर मार्केट में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान अर्पित किराना स्टोर, मनोज किराना स्टोर और अनोज किराना स्टोर से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए। मौके से पुलकित गुप्ता, मनोज गुप्ता और अनोज गुप्ता को हिरासत में लेकर पटाखों को सील कर दिया गया।

एसपी ग्रामीण भवरे दीक्षा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण और बिक्री की जा रही है। जांच के दौरान तीनों दुकानों से अवैध रूप से रखे गए पटाखे बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित दुकानों के पास वैध लाइसेंस पाया जाता है तो जब्त सामान वापस किया जाएगा, अन्यथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ग्रामीण ने व्यापारियों से अपील की कि अवैध रूप से पटाखों की बिक्री से बचें, क्योंकि ऐसे मामलों में आगजनी और जानमाल के नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। पटाखे केवल वैध और अधिकृत स्थलों पर ही बेचे जाएं।

छापेमारी दल में अपराध निरीक्षक रवि शंकर, उप निरीक्षक सकतवार सिंह, अंकित कुमार, योगेश चौहान, सुधीर कुमार, संजीव कुमार और पवन कुमार सहित जलालाबाद पुलिस टीम शामिल रही।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!