Breaking News

अहिल्या उद्धार से फुलवारी तक रामलीला के दृश्य ने मंत्रमुग्ध किया दर्शकों को।

अहिल्या उद्धार से फुलवारी तक रामलीला के दृश्य ने मंत्रमुग्ध किया दर्शकों को।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

सैयदराजा (चंदौली)। सैयदराजा में आयोजित रामलीला के हालिया मंचन में अहिल्या उद्धार से लेकर फुलवारी तक के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में प्रस्तुत कथा के अनुसार, राम और लक्ष्मण अपने गुरु विश्वामित्र के साथ जंगल के रास्ते होते हुए एक वीरान आश्रम पर पहुंचे। आश्रम की सुनसान अवस्था देखकर राम ने गुरु से इसका कारण पूछा। इसके बाद गुरु विश्वामित्र ने देवी अहिल्या के प्रकरण को बताया। भगवान श्री राम ने अपने पैरों के स्पर्श से अहिल्या को गौतम ऋषि के श्राप से उद्धार किया।

इसके बाद कथा में सीता स्वयंवर का प्रसंग आया। गुरु विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण जनकपुर पहुंचे, जहाँ राजा जनक ने उनका भव्य स्वागत किया। नगर दर्शन के दौरान राम और लक्ष्मण के अनुपम रूप को देखकर मिथिला वासी मंत्रमुग्ध हो गए। मीना बाजार के दृश्य को व्यास जी शिवानंद शुक्ला मेजा (प्रयागराज) ने अत्यंत सुंदर ढंग से मंचित किया, जिससे दर्शकों को विशेष आनंद प्राप्त हुआ।

अंत में फुलवारी का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें सीता जी अपने सखियों के साथ पुष्प वाटिका फुलवारी में गौरी माता की पूजा करती हैं। इसी दौरान राम और सीता की दृष्टि मिलती है, और दोनों एक-दूसरे को देखते ही रह जाते हैं। सीता जी मन ही मन मां गौरी से वरदान मांगती हैं कि उन्हें राम ही वर के रूप में मिलें।

इस कार्यक्रम में रविंद्र जायसवाल, कामाख्या केशरी, पन्नालाल केशरी, अश्विनी मौर्य, वीरेंद्र सिंह भोले, सत्येंद्र कुमार सिंह, जुगुल किशोर गुप्त, सुशील शर्मा, राकेश शर्मा, विजय गुप्ता, अंकित जायसवाल, रणविजय सिंह, शशांक पाण्डेय, अरविंद तिवारी, सतेंद्र सिंह, अनिल अग्रहरि सहित प्रमुख समाजसेवी मीना सिंह और अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!