Breaking News

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई, शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा।

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई, शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शाहजहांपुर में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।

सहायक आयुक्त (खाद) एवं अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने केरूगंज स्थित खोया मंडी में छापा मारा। इस दौरान मिलावट के संदेह में 7 नमूने लिए गए तथा 650 किलो खोया, जो दूषित, मिलावटी एवं लावारिस पाया गया, को मौके पर जप्त कर नदी किनारे गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए खोए का अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,95,000 बताया जा रहा है।

टीम ने इससे पूर्व 8 अक्टूबर को कस्बा सिधौली क्षेत्र में भी कार्रवाई की थी, जहाँ मस्टर्ड ऑयल, पनीर और खोया के नमूने लिए गए थे। इस दौरान लगभग ₹52,500 मूल्य का 350 लीटर सरसों तेल सीज किया गया था।

इसी प्रकार, लकड़ी मंडी केरूगंज में मस्टर्ड ऑयल और रिफाइंड ब्रान ऑयल के नमूने लिए गए तथा लगभग ₹30,940 मूल्य का 238 किलो तेल जब्त किया गया।

कटरा क्षेत्र में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, चाय और नमकीन के नमूने लिए गए, जबकि जलालाबाद कस्बे से घी और कांट क्षेत्र से सरसों तेल के नमूने संग्रहित किए गए। कांट क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान लगभग ₹9,720 मूल्य का 54 लीटर सरसों तेल सीज किया गया।

छापामार कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण कुमार, सौरभ सोनी, अजीत सिंह, मनोज कुमार, मानवेंद्र कुमार और विनय कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!