Breaking News

सहसवान में हाई टेंशन तार ने 25 वर्षीय युवक की जान ले ली।

सहसवान में हाई टेंशन तार ने 25 वर्षीय युवक की जान ले ली।

टूटी हुई विद्युत लाइन बनी मौत का कारण, परिजनों में कोहराम।

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान तहसील क्षेत्र में आज सुबह हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक अमरीश पुत्र अतर सिंह ग्राम टहरा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपने घर से किसी काम के लिए खेत की ओर गया।

जानकारी के अनुसार, खेत में पहले से ही एक विद्युत तार टूटा हुआ पड़ा था। जैसे ही अमरीश उस क्षेत्र में गया, तार में करंट आने से वह विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इसकी वजह से युवक मौके पर ही बुरी तरह घायल हो गया और तुरंत ही उसकी मौत हो गई।

घटना की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर परिजन तुरंत उसे सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी जानलेवा घटनाओं से बचा जा सके।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!