Breaking News

कासगंज में ई-रिक्शा ने बाइक सवार राशन डीलर को कुचला, मौके पर मौत।

कासगंज में ई-रिक्शा ने बाइक सवार राशन डीलर को कुचला, मौके पर मौत।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के एटा रोड, गनेशपुर गांव में धर्मकांटे के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार हाकिम सिंह (58 वर्ष), जो कि थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के जलीलपुर गांव के निवासी और राशन डीलर थे, को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पीआरवी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल हाकिम सिंह को गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और सड़क पर असावधानी के कारण हुआ। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हादसे की यह घटना क्षेत्रवासियों के लिए दुखद है और स्थानीय प्रशासन को सड़क सुरक्षा के प्रति और सतर्क रहने की याद दिलाती है।

बाइट – प्रेम शंकर मृतक का भाई।

फाइल फोटो

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!