Breaking News

शाहजहांपुर में बेटियों ने संभाली प्रशासनिक जिम्मेदारी: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं ने डीएम, सीडीओ और एडीएम वित्त की कुर्सी संभाली।

शाहजहांपुर में बेटियों ने संभाली प्रशासनिक जिम्मेदारी।

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं ने डीएम, सीडीओ और एडीएम वित्त की कुर्सी संभाली।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शाहजहांपुर में बेटियों ने प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालकर यह संदेश दिया कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। एक दिन के लिए छात्राओं को डीएम, सीडीओ और एडीएम वित्त की सांकेतिक जिम्मेदारी दी गई, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठकर कामकाज को समझा और जनसमस्याओं के समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिए।

जनपद में सांकेतिक डीएम की जिम्मेदारी श्री बृजपाल सिंह इंटर कॉलेज महमूदपुर तिलहर की कक्षा 12 की छात्रा अंजली देवी को दी गई। अंजली ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ बैठकर कार्यों की जानकारी ली और जनता की समस्याओं को सुना। इसी दौरान उन्होंने एनीमिया मुक्त शाहजहांपुर अभियान के प्रतिभागियों को कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में पुरस्कार वितरित किए।

वहीं सुभद्रा देवी महेशचंद्र बालिका इंटर कॉलेज हमजापुर निगोही की छात्रा निधि को एक दिन की सीडीओ की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। निधि ने बेटियों को एनीमिया से बचाव हेतु आयरन की गोली खाकर स्वस्थ और सशक्त रहने का संदेश भी दिया।

सर्वहितैषी इंटर कॉलेज हमजापुर की छात्रा शिखा ने एडीएम वित्त का कार्यभार संभाला। उन्होंने एडीएम वित्त अरविंद कुमार के साथ बैठकर विभागीय कार्यों और खेत-खलिहान से जुड़े मामलों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर डीपीओ गौरव मिश्रा, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक नमिता यादव, मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी पहल से बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में बड़े पदों पर पहुंचने के लिए प्रेरित होती हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!