Breaking News

गांव-गांव तक गूंजा मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम।

गांव-गांव तक गूंजा मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। चकरनगर क्षेत्र में कस्बों और विद्यालयों में सफलता हासिल करने के बाद अब मिशन शक्ति अभियान की रौनक गांव-गांव तक फैलने लगी है। रविवार को इसी क्रम में उप थाना प्रभारी खुर्शीद खान ने जगतौली गांव में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया।

गोष्ठी में महिलाओं और बेटियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उप थाना प्रभारी ने उन्हें सुरक्षा उपायों, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 के उपयोग की जानकारी भी दी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि – “महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जागरूक महिला ही आत्मनिर्भर और सशक्त समाज की नींव है।”

गोष्ठी में मौजूद ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें सामाजिक बंधनों से मुक्त होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को शिक्षा और आत्मरक्षा का अवसर अवश्य दिलाएं।

गांव की महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने अधिकारों पर खुलकर चर्चा करने का मौका मिला है। इस दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा और कानून से जुड़े कई सवाल पूछे जिनका पुलिस अधिकारियों ने सहज भाषा में उत्तर दिया।

गोष्ठी के समापन पर उप थाना प्रभारी ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में चल रही सामाजिक क्रांति है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!