Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा एवं गांधी-शास्त्री जयंती।

ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा एवं गांधी-शास्त्री जयंती।

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ‘बुराई पर अच्छाई की जीत’ का पर्व दशहरा तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति गीत, काव्य पाठ, भाषण और एकांकी प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

दशहरा पर्व पर विद्यार्थियों ने लघुनाटिका और भजन के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सहित अन्य चरित्रों का जीवंत मंचन किया। उनके अभिनय ने वनवास से लेकर राज्याभिषेक तक की यात्रा को सजीव कर दिया। नाट्य प्रस्तुति के जरिए छात्रों ने वर्तमान समाज में लुप्त होते रिश्तों की महत्ता और सच्चाई को उजागर करने का प्रयास किया।

इसी क्रम में गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक व अन्य गतिविधियाँ आयोजित की गईं। छात्रों ने स्वच्छता के महत्व और जिम्मेदारी को समाज तक पहुँचाने का संदेश दिया।

इस मौके पर विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए प्रेरित किया कि सदैव सही मार्ग का अनुसरण करें और बुराइयों का अंत करने का संकल्प लें। उन्होंने दशहरा पर्व से मिलने वाली महत्वपूर्ण सीख तथा गांधी-शास्त्री जी के त्याग और बलिदान को याद करने पर बल दिया।

प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने भी अपने संबोधन में गांधी-शास्त्री जी के राष्ट्र के प्रति योगदान को रेखांकित किया और उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!