Breaking News

चकरनगर बिजली घर में नेत्र शिविर आयोजित, ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ।

चकरनगर बिजली घर में नेत्र शिविर आयोजित, ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। चकरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत चकरनगर थाना पुलिस ने क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य के लिए नेत्र शिविर का आयोजन किया। यह शिविर चकरनगर बिजली घर परिसर में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बालिकाओं के साथ फीता काटकर किया। इस मौके पर मिशन शक्ति के उद्देश्य—बेटियों को सम्मान और सशक्त बनाने—का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया।

शिविर का संचालन नारायण धर्मार्थ नेत्रालय, इटावा की चिकित्सक टीम ने किया। गांव-गांव से आए ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। डॉक्टरों ने बताया कि जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उन्हें तीन दिन बाद बिजली घर से ही अस्पताल ले जाया जाएगा और ऑपरेशन के बाद वापस बिजली घर पर उतारा जाएगा।

डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनका ऑपरेशन मात्र ₹2500 में किया जाएगा। वहीं, 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग जिनका अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनके लिए मौके पर कार्ड बनाकर परीक्षण और ऑपरेशन के लिए नाम अंकित किया जाएगा। इस पहल को बुजुर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है।

शिविर में कुल 148 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिनमें से 28 का रजिस्ट्रेशन आयुष्मान कार्ड के तहत हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी योगेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस प्रशासन और नेत्रालय की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल महिलाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अभियान समाज के हर वर्ग को जागरूक, आत्मनिर्भर और स्वस्थ बनाने का प्रयास है।

थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि वे न केवल अपनी बेटियों को जागरूक बनाएं, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को सुरक्षित और उज्जवल बनाएं। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का हिस्सा है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!