Breaking News

विश्व रेबीज दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी।

विश्व रेबीज दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी।

पालतू पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी : सीएमओ

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। विश्व रेबीज दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि यदि घरों में पालतू पशु पाले जाते हैं तो उनका नियमित टीकाकरण कराना जरूरी है। यह न केवल जानवरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है बल्कि परिवार और समाज की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।

सीएमओ ने बताया कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय रहते उपचार और रोकथाम के उपाय अपनाकर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुत्ते या अन्य जानवर के काटने पर प्रभावित स्थान को कम से कम पंद्रह मिनट तक साबुन और पानी से धोना चाहिए तथा तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका लगवाना चाहिए।

डॉ. गुप्ता ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि हर साल विश्व स्तर पर लगभग 59 हजार लोगों की मौत रेबीज से होती है, जिनमें चालीस प्रतिशत बच्चे होते हैं। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 18 से 20 हजार लोगों की जान इस बीमारी से चली जाती है।

संगोष्ठी में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि लोगों को जागरूक करके रेबीज पर नियंत्रण की दिशा में काम किया जाएगा। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. आर.के. कोली, एसीएमओ डॉ. रवी मोहन गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डीपीएम अनिल यादव, डीईओ आलोक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!