Breaking News

पुल मार्ग से बैरियर हटाने की उठी मांग।

पुल मार्ग से बैरियर हटाने की उठी मांग।

रामकृपाल सिंह, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। तीरगांवा पुल पर लगे लोहे के बैरियर से आम जनता को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह पुल चंदौली जनपद को गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, आज़मगढ़ और गोरखपुर सहित कई जिलों से जोड़ता है। लेकिन बैरियर की वजह से बसों और बड़े वाहनों का आवागमन बाधित है।

कार, बोलेरो और पिकअप जैसी छोटी गाड़ियां तो पुल से आराम से निकल जाती हैं, लेकिन बसों को मजबूरन लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। सबसे अधिक समस्या शादी-विवाह में आने वाली सवारी बसों को होती है, जिन्हें सैदपुर पहुंचने के बाद वाराणसी होकर लगभग सौ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग बिहार जाने के लिए भी शॉर्टकट है। अगर बैरियर हटा दिया जाए तो यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले बलुआ पुल पर भी इसी तरह का बैरियर लगाया गया था, जिसे हटा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व में भारी ट्रकों का दबाव बढ़ने पर प्रशासन ने तीरगांवा पुल पर बैरियर लगवाया था। अब ट्रक रिंग रोड से होकर निकल रहे हैं, जिससे पुल पर भारी वाहनों का दबाव नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे हालात में बसों के लिए बैरियर हटाना उपयोगी होगा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बैरियर हटाकर आवागमन को सुगम बनाया जाए, ताकि गाजीपुर सहित अन्य जनपदों के लोगों को भी आने-जाने में सुविधा मिल सके।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!