Breaking News

कासगंज में गरजा बाबा का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त।

कासगंज में गरजा बाबा का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले में मंगलवार को प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली। कोतवाली सोरों क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में अवैध निर्माण पर आखिरकार बाबा का बुलडोजर गरज उठा।

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे की भूमि अधिग्रहण के बाद जमीन का मुआवजा तो दिया जा चुका था, लेकिन कब्जाधारियों ने जमीन खाली नहीं की। इसके बजाय वहां पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज का जिला कार्यालय बनाकर दबंगई दिखाई जा रही थी। प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए, बावजूद इसके कब्जा नहीं छोड़ा गया।

मंगलवार को तहसीलदार के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासन ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों का कहना है कि प्रशासन की यह सख्ती अवैध कब्जाधारियों के लिए बड़ा संदेश है।

बाइट- आंचल चौहान, सीओ सदर, कासगंज।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!