Breaking News

शारदीय नवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा, शुरू हुई श्रीमद देवी भागवत कथा।

शारदीय नवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा, शुरू हुई श्रीमद देवी भागवत कथा।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर चकरनगर में धार्मिक उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दुर्गानगर स्थित बिजलीघर मैदान से गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसके साथ दस दिवसीय श्रीमद देवी भागवत दिव्य संगीतमय कथा और दुर्गा मूर्ति स्थापना का शुभारंभ हुआ।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। खास बात यह रही कि 101 कन्याओं व महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर यात्रा में भाग लिया। सुप्रसिद्ध सरस कथावाचिका सुनैना किशोरी जी ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान से कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। यात्रा दुर्गानगर के सभी प्रमुख मंदिरों से होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई।

नवनिर्मित दुर्गा नगर हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में इस अवसर पर दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापना का कार्य भी विधिविधान से आरंभ किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में परीक्षित सहाब सिंह, श्रीमती गुड्डी देवी, योगेंद्र सिंह चौहान (समाजसेवी), रविन्द्र सिंह चौहान, सुन्दर सिंह चौहान, संजू चौहान, रामब्रज शर्मा, पिंटू चौहान, कुलदीप, मोंटू चौहान, शैलेन्द्र चौहान समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!