Breaking News

शाहजहांपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, “फर्जी मुकदमे वापस लो” की मांग।

शाहजहांपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, “फर्जी मुकदमे वापस लो” की मांग।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। कानपुर में “I Love Mohammad” सेल्फी प्वाइंट बनाने के मामले में दर्ज कथित फर्जी मुकदमों के विरोध में सोमवार को कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के आवाहन पर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मोहिनी मांटेसरी स्कूल के मैदान में एकत्र हुए और हाथों में “I Love Mohammad” लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें कानपुर के थाना रावतपुर में दर्ज मुकदमों को वापस लेने और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस बरेली मंडल प्रभारी फरीद अली खान, पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि, एनएसयूआई अध्यक्ष रफी उल हसन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विरोध की आवाज दबाने के लिए कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!