Breaking News

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा: वजीरगंज में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा: वजीरगंज में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान।

वजीरगंज, (बदायूं)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल वजीरगंज की ओर से बुधवार को ‘सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत की गई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता प्रमुख आकर्षण रहे।

मंडल अध्यक्ष राघव चौहान के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य समाज को बेहतर दिशा देना और प्रधानमंत्री मोदी के “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के सपने को साकार करना है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक लगातार चलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में सुशासन स्थापित हुआ है और विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने मोदी को विश्व स्तर पर सर्वमान्य नेता और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

कार्यक्रम में राजीव उर्फ जैकी चाचा, जयपाल दिवाकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, पुष्पेंद्र सैनी, गौरव वार्ष्णेय, अनिल, विद्या राम, आदित्य बिट्टू, सनोज, सुरेश, सोमेंद्र, तालेवर, अनुज ठाकुर, धर्मपाल, प्रेमपाल, संजीव, चंद्रेश, कृपाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!