Breaking News

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पटाखा लाइसेंस की जांच,  दीपावली से पहले सहसवान में चला अभियान। 

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पटाखा लाइसेंस की जांच,  दीपावली से पहले सहसवान में चला अभियान। 

सहसवान, (बदायूं)। दीपावली पर्व को देखते हुए सहसवान प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पटाखों की दुकानों व गोदामों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान उपजिलाधिकारी साईं आश्रित और क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह ने थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के साथ मिलकर बाजार और अन्य स्थानों पर पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान पटाखा व्यापारियों के लाइसेंस और स्टॉक की गहन पड़ताल की गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि केवल लाइसेंसधारी दुकानदार ही पटाखों का क्रय-विक्रय करें और किसी प्रकार का अवैध या प्रतिबंधित पटाखा बाजार में न बिके।

क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपजिलाधिकारी साईं आश्रित ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी गई है और नियमित रूप से निगरानी की जाएगी, ताकि कोई भी घटना या दुर्घटना न हो।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!