Breaking News

फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर दुकानदारों से वसूली, दो लोग रंगे हाथ पकड़े गए।

फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर दुकानदारों से वसूली, दो लोग रंगे हाथ पकड़े गए।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली (बबुरी)। कस्बे में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर दुकानदारों से वसूली कर रहे दो फर्जी व्यक्तियों का राजफाश हो गया। बनौली चट्टी से शुरू हुई इनकी ठगी की कहानी व्यापार मंडल की सतर्कता से उजागर हुई।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को दो लोग हाथ में रजिस्टर लेकर कस्बे की दुकानों पर पहुंचे। खुद को खाद्य सुरक्षा विभाग का अधिकारी बताकर उन्होंने दुकानदारों को धमकाना शुरू किया और बिना लाइसेंस कारोबार करने को गैरकानूनी करार देते हुए लाइसेंस बनवाने के नाम पर रुपए ऐंठने लगे।

जब ये दोनों अन्य दुकानों पर पहुंचे तो कुछ व्यापारियों को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ। जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल बबुरी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों से पूछताछ की। इस दौरान सारा मामला उजागर हो गया। उनके पास से एक रजिस्टर भी मिला, जिसमें वसूली की रकम और दुकानदारों का विवरण दर्ज था।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों बाप-बेटे लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों में इसी तरह से ठगी कर रहे थे। पोल खुलने पर व्यापारी और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उन्हें घेर लिया। घबराए ठग हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे, लेकिन मौका पाकर वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद कस्बे और आसपास के व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि छोटे व्यापारियों को ठगने और प्रताड़ित करने वाली ऐसी घटनाओं पर कड़ा शिकंजा कसना जरूरी है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी वर्ग आंदोलन को बाध्य होगा।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!