Breaking News

युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में।

युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को युवा कांग्रेस चंदौली ने विरोध दर्ज कराया और इसे राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। जिला मुख्यालय पर सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने चाय बनाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

यह कार्यक्रम युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश पूर्वी प्रभारी विवेक, तथा प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशिनाथ उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव संदीप दुबे, जिला उपाध्यक्ष शबीर, आशुतोष, प्रकाश, विकास, नरेंद्र तिवारी, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक पांडेय, संदीप मोदनवाल, महेंद्र, ज्ञान प्रकाश, विवेक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी से परेशान है और यही वजह है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!