Breaking News

सोरों में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया तर्पण, वराह मंदिर में आरती के बाद चलाया स्वच्छता अभियान।

सोरों में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया तर्पण, वराह मंदिर में आरती के बाद चलाया स्वच्छता अभियान।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने अपने पितरों की स्मृति में हरि की पौड़ी पर तर्पण कर पुण्य अर्जित किया। पूजा-अर्चना के बाद वे भगवान वराह मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने विधिविधान से आरती की और मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद लिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोरों आस्था और संस्कृति का प्रतीक स्थल है, जहाँ आने से आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़े का उल्लेख करते हुए बताया कि इसी क्रम में यहाँ स्वच्छता अभियान भी प्रारंभ किया जा रहा है।

इसके बाद उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे परिसर की साफ-सफाई की। सभी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की और समाज में स्वच्छता का संदेश देने का संकल्प लिया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री के साथ श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में भी इस अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!