Breaking News

मोतीनगर के प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार का होगा भव्य निर्माण, विवाद समाप्त।

मोतीनगर के प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार का होगा भव्य निर्माण, विवाद समाप्त।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। मोतीनगर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार के निर्माण को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। अब मंदिर समिति और भक्तों की इच्छा के अनुसार मंदिर के भव्य मुख्य द्वार का निर्माण कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक एवं हिंदूवादी भाजपा नेता विमल द्विवेदी और श्री संकट मोचन समिति के अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोतवाली में हुई बैठक में प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। इस बैठक में नगर मजिस्ट्रेट, एएसपी, नायब तहसीलदार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मंदिर पक्ष, भू-स्वामियों और प्रकाश मशीनरी के मालिक के बीच आपसी सहमति बनी कि मंदिर का मुख्य द्वार प्रशासन और मंदिर समिति की देखरेख में भव्य स्वरूप में निर्मित कराया जाएगा।

मंदिर समिति और हिंदूवादी नेताओं ने इस फैसले पर जिला प्रशासन और सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राकेश शुक्ला, संदीप पांडे, योगेश मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, अधिवक्ता सौरभ श्रीवास्तव, अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव, अधिवक्ता सोनू सिंह, पंकज दीक्षित, मोनू अवस्थी, अजय त्रिवेदी, अधिवक्ता राघवेंद्र पांडे, अभिषेक तिवारी, अखिलेश मिश्रा सहित दोनों पक्षों के लोग और कई विद्वान अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!