Breaking News

राजदरी-देवदरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 शराबियों पर शिकंजा।

राजदरी-देवदरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 शराबियों पर शिकंजा।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजदरी-देवदरी पर रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 शराबियों को पकड़ लिया। बताया गया कि सैलानी अपनी कारों में बैठकर खुलेआम शराब का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने इसे कानून व्यवस्था के लिए गंभीर माना और मौके पर पहुंचकर सभी शराबियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। पकड़े गए लोगों से निजी मुचलका भरवाया गया और उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कुल 27 लोगों के खिलाफ धारा 292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना, हुड़दंग मचाना और अराजकता फैलाना असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है। इस पर रोक लगाने और लोगों को शराब के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। पुलिस ने पर्यटकों को झरने से दूर रहने की भी हिदायत दी है ताकि कोई अनहोनी न हो। साथ ही लोगों को यह भी समझाया गया कि शराब सेवन से न सिर्फ स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है बल्कि यह आर्थिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है।

एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि पर्यटन स्थल पर आने वाले सैलानी सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में घूमने का आनंद उठा सकें।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!