Breaking News

कासगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन चैटिंग एप के जरिये लूट करने वाला गैंग गिरफ्तार।

कासगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन चैटिंग एप के जरिये लूट करने वाला गैंग गिरफ्तार।

संवाददाता – जुम्मन कुरैशी

कासगंज। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो ऑनलाइन चैटिंग एप के माध्यम से युवकों को फंसाकर लूटपाट करता था। इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चैटिंग एप पर पहले दोस्ती की और फिर दो युवकों को मिलने के बहाने बुलाया। उन्हें कार में बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां से उनका एप्पल मोबाइल और नगदी लूट ली गई। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ितों को पुलिस में शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी।

गिरफ्तार लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने 2 तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 6 हजार रुपये नकद, 1 स्विफ्ट डिजायर कार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह पूरी घटना गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के कैनाल रोड से जुड़ी है। पुलिस का कहना है कि इस गैंग की गतिविधियों पर और जांच की जा रही है ताकि इनके अन्य आपराधिक कारनामों का भी पता चल सके।

बाइट- संतोष कुमार, सीओ, पटियाली।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!