Breaking News

कासगंज में लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में पानी से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

कासगंज में लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में पानी से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

संवाददाता – जुम्मन कुरैशी

कासगंज। जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब बूढ़ी गंगा नदी में एक लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान लाल मियां उर्फ काले निवासी नगला वजीर, थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के रूप में हुई है। वह बीते 3 सितंबर से लापता था।

जानकारी के अनुसार, युवक की मोटरसाइकिल भी शव के पास पानी में पड़ी मिली, जिससे घटना को लेकर रहस्य और गहरा गया है। मृतक कुछ समय से कस्बा गंजडुंडवारा में रह रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि लाल मियां की मौत सामान्य नहीं है। परिजनों के अनुसार, वह घर से अचानक गायब हुआ था और अब शव मिलने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मातम में बदल गया और मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …