Breaking News

मोहम्मद साहब ने दिया इंसानियत का पैगाम, ईद मिलादुन्नबी पर सैयदराजा में निकला भव्य जुलूस।

मोहम्मद साहब ने दिया इंसानियत का पैगाम, ईद मिलादुन्नबी पर सैयदराजा में निकला भव्य जुलूस।

संवाददाता – घूरेलाल कन्नौजिया

सैयदराजा, चन्दौली। इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हज़रत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ की पैदाइश के अवसर पर शुक्रवार की शाम सैयदराजा नगर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस वार्ड नंबर 13 मोहल्ला बड़ा चौक से शुरू होकर वार्ड नंबर 5 सैय्यदनगर, मुख्य बाज़ार और विभिन्न मार्गों से होता हुआ हज़रत सैयद हामिद रज़ा रहमतुल्ला अलैह के आस्ताने पर पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां सलाम पेश कर लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को 12 रबीउल अव्वल की मुबारकबाद दी।

जुलूस में शामिल युवाओं ने जोशो-ख़रोश से नातिया कलाम पेश किए और हाथों में इस्लामी झंडे लहराते हुए “सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा” के नारे लगाए। कस्बे की मस्जिदों और मोहल्लों के घरों को झालरों और रोशनी से सजाया गया था।

जुलूस का नेतृत्व कर रहे मौलाना अर्शे आज़म ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं कारी शमशाद खान ने कहा कि हज़रत मोहम्मद साहब का उद्देश्य मानवता को सर्वोपरि मानना था।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल उर्फ बाढू ने कहा कि सैयदराजा में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल कायम है, यहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्यौहार मनाते हैं।

इस अवसर पर मौलाना अर्शे आज़म, हाफिज कारी मोहम्मद शमशाद खान, महताब आलम, सगीर अहमद सिद्दीकी, नसीम अंसारी, इमरान सिद्दीकी, मुताज अंसारी, मोहम्मद अली, शेख हमीद सिद्दीकी, अफरोज़ हाशमी, अजमल वारसी, परवेज़ अंसारी उर्फ डम्पी, मोहम्मद अहमद, अतहर वारसी, गुलज़ार वारसी, सभासद मनीष कुमार, नथुनी राइन, पूर्व वाइस चेयरमैन अब्दुल कलाम अंसारी, मकबूल आलम, वसीम सिद्दीकी, अखिलेश चौरसिया सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जुलूस के दौरान प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय मय पुलिस बल के साथ चक्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!