Breaking News

बाढ़ प्रभावित नगई गांव पहुंचे सांसद, हर परिवार को राहत पहुंचाने का दिया आश्वासन।

बाढ़ प्रभावित नगई गांव पहुंचे सांसद, हर परिवार को राहत पहुंचाने का दिया आश्वासन।

संवाददाता : शैलेश सिंह

चंदौली/बबुरी। चंद्रप्रभा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद आई बाढ़ ने बबुरी क्षेत्र के नगई गांव में तबाही मचा दी है। गांव का सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित है। सोमवार को क्षेत्रीय सांसद वीरेंद्र सिंह ने गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।

सांसद ने प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के चलते कई मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं, खेतों की फसल बर्बाद हो गई है और पशुओं के चारे की भारी किल्लत हो गई है। इसके अलावा पेयजल और स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर तत्काल राहत सामग्री वितरित की जाए। जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

सांसद ने भरोसा दिलाया कि कोई भी प्रभावित परिवार राहत योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं जिलाधिकारी और संबंधित विभागों से बैठक कर हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की हर समस्या को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा और केन्द्र व राज्य सरकार से हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी।

ग्रामीणों ने सांसद के इस आश्वासन पर विश्वास जताया और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी परेशानियां दूर होंगी।

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, आनंद सिंह, गुलशेर, सुदामा यादव, यशवंत यादव, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश, मुसाफिर चौहान, तलाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!