Breaking News

रेलवे अंडरपास में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी।

रेलवे अंडरपास में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कोतवाली सहावर क्षेत्र के गांव जमालपुर के निकट बने रेलवे अंडरपास में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान परतापुर निवासी 28 वर्षीय गीतम सिंह पुत्र रामअवतार के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब लोग शौच के लिए निकले तो अंडरपास में युवक का शव पड़ा देखकर हैरान रह गए। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती, क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

परिजनों ने शव पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के छोटे भाई श्याम यादव ने बताया कि गीतम सोमवार की देर शाम से घर से लापता था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी और सात माह का एक बेटा है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …