Breaking News

कासगंज में हादसा : मकान का लेंटर गिरने से किसान की मौत।

कासगंज में हादसा : मकान का लेंटर गिरने से किसान की मौत।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर सिंगतरा में सोमवार की सुबह तेज बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। अचानक बारिश से भीगा मकान का लेंटर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में गांव के ही 55 वर्षीय किसान महीपाल मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को मलबे से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक किसान महीपाल अपने घर में अकेले ही रहते थे। परिवार और पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम का माहौल छा गया।

ग्रामवासियों ने बताया कि मकान काफी पुराना था, लगातार हो रही बारिश से इसकी दीवारें और लेंटर कमजोर हो चुके थे। बारिश के दौरान अचानक ढह जाने से यह दर्दनाक हादसा हो गया।

अचानक हुए इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

फाइल फोटो

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!