Breaking News

कासगंज में ‘थूक वाली रोटी’ का वीडियो वायरल, होटल संचालकों पर उठे सवाल।

कासगंज में ‘थूक वाली रोटी’ का वीडियो वायरल, होटल संचालकों पर उठे सवाल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रोटी बनाते समय थूक लगाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शहर के एक होटल का बताया जा रहा है, जिसने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में एक युवक रोटी बनाते समय उस पर थूक लगाता हुआ नजर आ रहा है। यह घटना कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के बिलराम गेट इलाके की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहले भी इस तरह के मामलों के वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिन पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की गई थी। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से जांच की उम्मीद जताई जा रही है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो संबंधित होटल संचालक और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

वायरल वीडियो 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!